महाराष्ट्र में कोरोना LIVE: कोरोना की नई गाइडलाइन पर आज फैसला संभव, उद्धव कैबिनेट की थोड़ी देर में मीटिंग; एक ही दिन में रिकॉर्ड 49,447 केस आए
- Hindi News
- Local
- Maharashtra
- In View Of The Growing Corona Case, Maharashtra Government Is In A Tight Mood, New Guidelines May Be Released
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
- कॉपी लिंक

महाराष्ट्र में कोरोना तेजी से फैल रहा है। शनिवार को राज्य में 49,447 संक्रमित मिले। यह आंकड़ा महामारी शुरू होने के बाद से एक दिन में मिलने वाले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। इसी के साथ महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 29.53 लाख पहुंच गया है। इसमें 4.01 लाख एक्टिव केस हैं।
कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पिछले दिनों लॉकडाउन की चेतावनी दी थी। उन्होंने आज कैबिनेट मीटिंग भी बुलाई है। इसमें कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन पर फैसला लिया जा सकता है।
तुर्की-ब्राजील से भी ज्यादा केस महाराष्ट्र में आए
बीते दिन महाराष्ट्र में मिले नए संक्रमितों की संख्या ब्राजील-तुर्की से भी ज्यादा रही। शनिवार को महाराष्ट्र से ज्यादा केस दुनिया में सिर्फ अमेरिका में मिले, जहां 66,154 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, तुर्की में 44,756 और ब्राजील में 41,218 नए मामले सामने आए।

राज्य में 8वीं तक की परीक्षाएं रद्द
संक्रमण बढ़ने की वजह से महाराष्ट्र में पहली से 8वीं तक की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने शनिवार को कहा कि कक्षा 1 से 8 तक के सभी छात्रों को बिना परीक्षा दिए पास किया जाएगा। अगले आदेश तक सभी स्कूल भी बंद रहेंगे।
मुंबई के कोरोना सेंटर्स में 3000 बेड बढ़ाए गए, इतने ही और बढ़ेंगे
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ग्रेटर मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के अंडर में आने वाले कोविड सेंटर्स और अस्पतालों में पिछले 7 दिनों में 3000 बेड कोरोना मरीजों के लिए बढ़ाए गए हैं। अगले 7 दिन में इतने ही बेड और बढ़ाए जाएंगे, इनमें से 400 बेड ICU यूनिट्स में होंगे।

ईस्टर के मौके पर मुंबई के एक आर्टिस्ट ने लोगों को इस तरह कोरोना के खिलाफ अवेयर रहने का मैसेज दिया।
स्थिति बिगड़ने के बावजूद नहीं मान रहे लोग
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। इसके बावजूद लोग घरों में रहने की बजाय लापरवाही बरत रहे हैं। कई इलाकों में लोग भीड़ में नजर आ रहे हैं। इस दौरान कई लोग न तो मास्क पहन रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रख रहे हैं।

फोटो मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क की है। रविवार को लोग यहां क्रिकेट खेलते नजर आए। इस दौरान उन्होंने मास्क भी नहीं पहना था।