सेलेब्स के बिजनेस: कंगना रनोट मनाली में खोलेंगी अपना नया रेस्टोरोंट, शिल्पा, सुष्मिता समेत ये बॉलीवुड सेलेब्स भी इस बिजनेस में हैं आगे
- Hindi News
- Entertainment
- Bollywood
- Kangana Ranot Will Open Her New Restaurant In Manali, These Bollywood Celebs Including Shilpa, Sushmita Are Also Ahead In This Business
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
- कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने प्रोडक्शन हाउस के बाद अब मनाली में अपना नया रेस्टोरेंट शुरू करने जा रही हैं। इस सपने को पूरा करने के लिए जमीन भी खरीद ली है। कंगना से पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स रेस्टोरेंट और अन्य बिजनेस में लक आजमा चुके हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो सेलेब्स-
सुष्मिता सेन
वेब सीरीज आर्या से बेहतरीन कमबैक करने वाली सुष्मिता सेन एक्टिंग के अलावा अपने बिजनेस से भी तगड़ी कमाई करती हैं। एक्ट्रेस का जूलरी बिजनेस है जिसे फिलहाल उनकी मां संभाल रही हैं। इसके साथ ही सुष्मिता का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम तंत्र एंटरटेनमेंट है। बंगाली ब्यूटी सुष्मिता मुंबई में एक रेस्टोरेंट भी चलाती हैं जहां की बंगाली डिशेज काफी फेमस हैं।

शिल्पा शेट्टी
कई सालों से फिल्मों से दूर शिल्पा शेट्टी रेस्टोरेंट, स्पा और बार का बिजनेस करती हैं। इसके साथ ही शिल्पा ने कुछ महीनों पहले ही मुंबई के वर्ली इलाके में बेस्टियन चेन नाम का एक नया रेस्टोरेंट शुरू किया है। इन हॉस्पिटेलिटी बिजनेस से शिल्पा की करोड़ों में कमाई होती है। इसके अलावा शिल्पा आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स की भी मालकिन हैं।

जैकलीन फर्नांडिस
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने कोलंबा, श्रीलंका में खुद का रेस्टोरेंट शुरू किया है। रेस्टोरेंट की शुरुआत में सेलिब्रिटी शेफ दर्शन मुनीराम यहां के शैफ थें। यहां आने वालों को श्रीलंका की सभी पसंदीदा डिश मिलती हैं। इस रेस्टोरेंट का नाम काएमासूत्र है।

अर्जुन रामपाल
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल दिल्ली के बेहद पॉश इलाके में स्थित 5 स्टार होटल में लग्जरी डिस्को खोला है। इस डिस्को का नाम लैप है। यहां महज रेस्टोरेंट के मेंबर ही एंजॉय कर सकते हैं।

सोहेल खान
सोहेल खान ने कुछ सालों पहले शिल्पा शेट्टी का पॉइजन क्लब खरीदा था। अब इस क्लब का नाम रॉयल्टी क्लब हो चुका है जो यूरोपियन टच वाला एक इंटरनेशनल स्टेंडर्ड पब है। ये पब 10,000 स्क्वायर फीट पर फैला हुआ है।

बॉबी देओल
आश्रम एक्टर बॉबी देओल एक दो नहीं बल्कि तीन रेस्टोरेंट के मालिक हैं। उनका पहला रेस्टोरेंट वेंचर अंधेरी, मुंबई में है जहां इंडो-चाइनीज डिश मिलती हैं। उनके रेस्टोरेंट सुहाना में भारतीयों के पसंदीदा व्यंजन मिलते हैं वहीं जिओन में चाइनीज फूड मिलता है।

आशा भोसले
पॉपुलर सिंगर आशा भोसले भी रेस्टोरेंट बिजनेस में काफी आगे हैं। सिंगर ने भारत के स्वादिष्ट व्यंजनों को पसंद करने वालों के लिए दुबई, कुवैत, यूके और बर्मिंघम में रेस्टोरेंट शुरू किए हैं। इनका नाम आशा है।

डिनो मोरिया
तांडव एक्टर डिनो मोरिया अपने भाई के साथ पार्टनरशिप में रेस्टोरेंट चलाते हैं। एक्टर के रेस्टोरेंट का नाम क्रीप स्टेशन है जो नोर्थ, वेस्ट और ईस्टर्न इंडिया में हैं।
