दुबई की रॉयल गोल्ड बिरयानी: दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी, एक थाल की कीमत 20 हजार रुपए; जानिए आखिर ये इतनी महंगी क्यों है
February 23, 2021
- Hindi News
- Happylife
- Royal Gold Biryani Dubai; All You Need To Know About World Most Expensive Biryani
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दुबई में बॉम्बे बरो नाम के रेस्तरां ने ग्राहकों के लिए खास किस्म की बिरयानी पेश की है। इसका नाम रॉयल गोल्ड बिरयानी है। रॉयल गोल्ड बिरयानी के एक थाल की कीमत करीब 20 हजार रुपए है। इसे तैयार करने वाले रेस्तरां का कहना है, यह दुबई की सबसे खास बिरयानी है।
क्यों इतनी महंगी है बिरयानी, 4 बड़ी वजह
- 23 कैरेट गोल्ड वाला वर्क: बॉम्बे बरो रेस्तरां का दावा है, रॉयल गोल्ड बिरयानी में 23 कैरेट एडिबल गोल्ड इस्तेमाल किया गया है। एडिबल गोल्ड यानी सोने का वर्क। जो बिरयानी की खूबसूरती में इजाफा भी करता है।
- ऑर्डर से पहले चुनें बिरयानी का चावल: बिरयानी में किस किस्म का चावल आप खाने के शौकीन है, रेस्तरां ने इसका भी विकल्प दिया है। ऑर्डर से पहले आपको बिरयानी राइस, कीमा राइस व्हाइट और सेफ्रॉन राइस का विकल्प भी दिया जाता है। चावल की वैरायटी चुनने के बाद ही बिरयानी पेश की जा जाती है।

- गोल्ड लीफ कबाब के साथ कई तरह की डिशेज: थाल में बिरयानी के साथ कश्मीर लैम्ब, दिल्ली चॉप्स, राजपूत चिकन कबाब, मुगलई कोफ्ता और मलाई चिकन रोस्ट भी मिलेंगे। इसके साथ बेबी पोटेटो, उबले अंडे, भुने हुए काजू, फ्राई प्याज, मिंट रायता और चटनी भी दी जाती है।
- थाल में सिर्फ किलो 3 चावल रहता है: रेस्तरां के मुताबिक, बिरयानी में सिर्फ चावल का वजन 3 किलो रहता है। इसे अकेले खा पाना मुश्किल है। बिरयानी का ऑर्डर भी आपको कम से कम 45 मिनट पहले देना होता है, तभी यह आपको उपलब्ध हो पाएगी।
