हिमाचल में लैंड स्लाइड: मंडी में धार्मिक समारोह से लौट रहे लोगों की जीप खाई में गिरी; 4 की मौत, 11 घायल
- Hindi News
- Local
- Himachal
- Big Accident In Mandii: Land Slide In Mandi, Himachal, Jeep Of People Returning From Religious Ceremony Fell In The Ditch; 4 Killed 11 Injured.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
- कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेशा के मंडी में लैंड स्लाइड के बाद मलबे से दबी खाई में गिरी जीप।
- शनिवार देर शाम सराज क्षेत्र के कल्हणी गांव के पास हुआ था हादसा, CM जयराम ठाकुर ने जाना घायलों का हाल
- मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए मुआवजा और घायलों का मुफ्त इलाज कराने का ऐलान
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शनिवार को चट्टान खिसकने से 4 लोगों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए। ये लोग एक धार्मिक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने और घायलों के इलाज का खर्च उठाने का ऐलान किया।
मंडी जिले के कल्हणी में शनिवार करीब सवा 6 बजे एक धार्मिक कार्यक्रम था। इसमें शामिल श्रद्धालु जंजली की तरफ लौट रहे थे। एक जीप आगे निकल गई। पीछे चल रही दूसरी गाड़ी पर पहाड़ से मलबा और पेड़ आ गिरे। इसके बाद जीप खाई में गिर गई। घटना में जीप में सवार 15 लोगों में से 3 की मौत हो गई, 12 गंभीर हो गए। इन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। रविवार सुबह 5 बजे एक घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

मंडी के जोनल अस्पताल में घायल युवक से बात करते मुख्यमंत्री जयराम ठाुकर।
हादसे के चलते मुख्यमंत्री ने बदला कार्यक्रम
रविवार को जयराम को बालीचौकी में रेशम विभाग के कार्यक्रम में शामिल होना था। उनका शिमला से भुंतर एयरपोर्ट आने का कार्यक्रम था, लेकिन रात को हुए हादसे के बाद उनके कार्यक्रम में बदलाव हुआ। वे भुंतर की बजाय सीधे मंडी पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने जोनल अस्पताल मंडी में घायलों का हाल जाना। इस दौरान परिजन ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही से उनके लोगों की जान गई।
मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य में काफी ज्यादा मदद की है। हादसे में किसी प्रकार की कोई लापरवाही सामने नहीं आ रही है। जिस क्षेत्र में यह हादसा हुआ है, वहां इस प्रकार की लैंडस्लाइड होती रहती हैं।