ब्रिटेन के प्रिंस खास से आम हुए: हैरी और उनकी पत्नी मेगन से सभी रॉयल टाइटल वापस लिए गए, दोनों ने बकिंघम पैलेस एक साल पहले ही छोड़ दिया था
- Hindi News
- International
- Prince Harry And Wife Megan Were Removed From All Monarchy Honorary Titles, Queen Elizabeth II Announced
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
- कॉपी लिंक

शाही दंपती ने 8 जनवरी 2020 को यह एलान कर सबको चौंका दिया था कि वे शाही जिम्मेदारियां छोड़कर आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना चाहते हैं।
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल से सभी राॅयल टाइटल वापस ले लिए गए हैं। शुक्रवार को खुद महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने इसकी घोषणा की। प्रिंस हैरी को ब्रिटेन की राॅयल मरीन का कैप्टन जनरल बनाया गया था। वे अब बकिंघम पैलेस की सभी राजशाही सुविधाओं से दूर एक आम नागरिक की तरह जीवन बिताएंगे। शाही जोड़े ने एक साल पहले ही पैलेस छोड़ा था।
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कहा कि द रॉयल फैमिली के काम से दूर होने के कारण सोशल सर्विस के साथ हैरी का आने वाली जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को जारी रखना संभव नहीं है। ऐसे में उन्हें पैलेस की जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाता है।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ प्रिंस हैरी और डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल। महारानी ने खुद रॉयल टाइटल हटाने की घोषणा की।
दूसरे बच्चे के पिता बनने वाले हैं प्रिंस हैरी
शाही दंपति के प्रवक्ता ने वैलेंटाइन डे पर बताया था कि प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल के घर जल्द ही दूसरा बच्चा आने वाला है। उनका पहले से एक साल का बेटा है, जिसका नाम आर्ची है। इस घोषणा के बाद से बकिंघम पैलेस में खुशियों का माहौल है। खुद महारानी एजिलाबेथ द्वितीय और हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स इस घोषणा के बाद बेहद खुश हैं। तब प्रिंस के प्रवक्ता ने कहा था, ‘हम सभी सेवा का जीवन जी सकते हैं। क्योंकि, सेवा सार्वभौमिक है।

प्रिंस हैरी- मेगन मर्केल का एक साल का बेटा है। उनके घर दूसरा मेहमान आने वाला है। इसकी घोषणा शाही दंपति के प्रवक्ता ने वैलेंटाइन डे पर किया था।
जनवरी 2020 में शाही परिवार से अलग हुए थे प्रिंस हैरी
शाही दंपती ने 8 जनवरी 2020 को यह एलान कर सबको चौंका दिया था कि वे शाही जिम्मेदारियां छोड़कर आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना चाहते हैं। इसके बाद प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन की शाही जिम्मेदारियां 31 मार्च 2020 को आधिकारिक तौर पर खत्म हो गई थी।
प्रिंस हैरी ने अपना मीडिया वेंचर लॉन्च किया
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल फिलहाल कैलिफोर्निया में रह रहे हैं। दोनों यहीं अपने दूसरे बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। लंदन छोड़ने के बाद शाही जोड़े ने अपना एक मीडिया वेंचर भी लॉन्च किया है। इस हफ्ते दोनों ने ओपरा विन्फ्रे के साथ एक इंटरव्यू में दिखेंगे। इसकी घोषणा खुद हैरी और मेगन ने की थी।