मेट्रो मैन अब सियासी सफर पर: ई श्रीधरन इसी महीने भाजपा जॉइन करेंगे, केरल के पार्टी प्रमुख की विजय यात्रा के दौरान सदस्यता लेंगे
- Hindi News
- National
- E. Sreedharan To Join BJP On February 21, Join The Party During Vijay Yatra Of Party Chief Of Kerala
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
- कॉपी लिंक

श्रीधरन 1995 से 2012 तक दिल्ली मेट्रो के निदेशक रहे थे। – फाइल फोटो
मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन इसी महीने भाजपा जॉइन करेंगे। यह जानकारी केरल के भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रम ने गुरुवार को दी। राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस लिहाज से श्रीधरन के साथ जुड़ने से भाजपा को फायदा मिल सकता है। श्रीधरन, सुरेंद्रम के नेतृत्व में 21 फरवरी को निकाली जा रही विजय यात्रा के दौरान आधिकारिक तौर पर पार्टी की सदस्यता लेंगे।
इस बीच, सुरेंद्रम ने कहा कि श्रीधरन ने भाजपा के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है। हालांकि, श्रीधरन की ओर से अभी इस पर कई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
7 साल दिल्ली मेट्रो के निदेशक रहे थे श्रीधरन
12 जून 1932 को जन्मे ई श्रीधरन भारत के मशहूर सिविल इंजीनियर हैं। वे 1995 से 2012 तक दिल्ली मेट्रो के निदेशक रहे। भारत सरकार ने उन्हें 2001 में पद्मश्री और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।
चुनाव से पहले राज्य में सियासी जोड़तोड़ चल रही है। हाल में भाजपा की सहयोगी और NDA में शामिल भारत धर्म जन सेना (BDJS) ने गठबंधन से नाता तोड़ लिया। BDJS के कुछ नेताओं ने पार्टी छोड़कर नया दल बना लिया है। इसे भारती जन सेना (BJS) नाम दिया गया है। कुछ दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन के दौरे पर केरल गए थे।