गूगल पर जुर्माना: होटल्स की गलत रैंकिंग दिखाने के चलते लगा 9.5 करोड़ का जुर्माना, 2019 से चल रही थी जांच
- Hindi News
- Tech auto
- Google Fined By France Over Misleading Hotel Star Rating | Google Ratings In Search Results
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
- कॉपी लिंक

सर्च इंजन गूगल पर 1.3 मिलियन डॉलर (करीब 9.5 करोड़ रुपए) का जुर्माना लगा है। ये जुर्माना फ्रेंच अथॉरिटीज ने फ्रांस के होटलों की गलत रैंकिंग दिखाने को लेकर लगाया। इससे पहले, गूगल ने होटल्स को एक से पांच स्टार रैंकिंग देने के लिए ऑफिशियल सोर्स अटाउट फ्रांस और होटल इंटस्ट्री की वेबसाइट से मिली जानकारी का इस्तेमाल किया था।
2019 में शुरू हुई थी जांच
होटल्स ओनर्स ने गूगल रैंकिंग को लेकर फ्रांस की सरकार से शिकायत की थी। जिसके बाद फ्रॉड और कंप्टीशन को लेकर सरकार की एजेंसी ने 2019 और 2020 में इसकी जांच शुरू की थी। एजेंसी का मकसद प्लेटफॉर्म द्वारा 7,500 संस्थानों की उपलब्ध जानकारी की सच्चाई की निगरानी करना था।
गूगल ने कहा कि उसने गूगल मैप्स और सर्च पर होटलों के आधिकारिक फ्रांसीसी सितारा रैंक दिखाने के लिए आवश्यक बदलाव किए हैं।
गूगल पर पहले भी लगा है जुर्माना
- दिसंबर 2019 में गूगल पर 16.7 करोड़ डॉलर (करीब 1214 करोड़ रुपए) का जुर्माना लगाया था। ये जुर्माना फ्रांस के प्रतिस्पर्धा प्राधिकरण ने ऑनलाइन विज्ञापन बाजार में अपने वर्चस्व का गलत इस्तेमाल करने को लगा था।
- पिछले साल दिसंबर में फ्रांस की डेटा प्राइवेसी ऑर्गनाइजेशन ने गूगल और अमेजन पर कुल 16.3 करोड़ डॉलर (करीब 1185 करोड़ रुपए) का जुर्माना लगाया था। तब गूगल पर विज्ञापन की कुकीज पर देश के नियमों को तोड़ने का आरोप लगा था।