कोरोना दुनिया में: दूसरे देशों को वैक्सीन दे सकती है ब्रिटेन सरकार, इजराइल में अफवाहों से वैक्सीनेशन पर असर
- Hindi News
- International
- Coronavirus Pandemic Country Wise Cases LIVE Update; USA Pakistan China Brazil Russia France Spain Recovery Rate Covid 19 Cases
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
- कॉपी लिंक

- दुनिया में अब तक 10.96 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, 24.18 लाख मौतें हो चुकीं, 8.42 करोड़ स्वस्थ
- अमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा 2.83 करोड़ से ज्यादा, अब तक 4.98 लाख लोगों ने गंवाई जान
दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 10.96 करोड़ से ज्यादा हो गया। 8 करोड़ 42 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 24 लाख 18 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।
दूसरे देशों को वैक्सीन देगा ब्रिटेन
अमीर देशों की इस बात के लिए आलोचना हो रही है कि वे वैक्सीन का जरूरत से ज्यादा स्टॉक कर रहे हैं और इसकी वजह से गरीब या जरूरतमंद देशों को वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। ब्रिटेन सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि ओवर स्टॉक वैक्सीन दूसरे और जरूरतमंद देशों को दिया जाए, ताकि वहां संक्रमण और मौतें रोकी जा सकें। इस बारे में वहां के वैक्सीन डिप्लॉयमेंट मिनिस्टर नदीम जाह्वी ने कहा- हम चाहते हैं कि ब्रिटेन के वयस्कों को सबसे पहले वैक्सीन मिले। इसके बाद जो भी हमारे पास ज्यादा स्टॉक होगा वह दूसरे देशों को दिया जाए। इस बारे में प्लान तैयार किया जा रहा है।

सोमवार को लंदन के एक अस्पताल में वैक्सीनेशन कराती महिला। ब्रिटेन सरकार ने कहा है कि वो अपनी वयस्क आबादी को वैक्सीनेट करने के बाद बचे ओवर स्टॉक को दूसरे देशों को देने पर विचार कर रही है।
इजराइल में नई दिक्कत
इजराइल में ज्यादातर आबादी को वैक्सीनेट करने की तैयारी है, इसमें काफी सफलता भी मिली है और देश में संक्रमण काफी हद तक रोका जा सका है। लेकिन, सरकार के सामने दूसरी दिक्कत यह है कि यहां पर वैक्सीन को लेकर कुछ अफवाहें फैलाई जा रही हैं और इसकी वजह से प्रॉसेस पर असर पड़ा। सरकार ने वैक्सीनेशन के खिलाफ अफवाहें फैला रहे लोगों को चेतावनी भी दी है। हेल्थ मिनिस्टर ने कहा- अगर आपको जिम या कल्चरल इवेंट्स में जाना है तो वैक्सीनेशन कराना ही होगा।
सरकार ने इस परेशानी से निपटने के लिए डिजिटल टास्क फोर्स बनाने का भी फैसला किया है। सोशल मीडिया पर खासतौर पर नजर रखी जा रही है।

तेल अवीव में वैक्सीनेशन कराता इजराइली व्यक्ति। यहां कुछ लोग वैक्सीन को लेकर अफवाह फैला रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए सरकार ने डिजिटल टास्क फोर्स बनाई है।
गरीब देशों का ख्याल
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की बनाई कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी यूज की मंजूरी दे दी है। इससे यूनाइटेड नेशंस के सपोर्ट वाले प्रोग्राम कोवैक्स के तहत कई देशों में लाखों डोज भेजने का रास्ता साफ हो गया है। UN की हेल्थ एजेंसी ने सोमवार को बताया कि उसने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और दक्षिण कोरिया की एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को अप्रूव कर दिया है। WHO से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद कोवैक्स प्रोग्राम को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इसके जरिए दुनिया के कमजोर देशों को वैक्सीन सप्लाई की जानी है।
टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए
देश |
संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 28,317,703 | 498,203 | 18,356,625 |
भारत | 10,925,311 | 155,840 | 10,630,892 |
ब्राजील | 9,866,710 | 239,895 | 8,805,239 |
रूस | 4,086,090 | 80,520 | 3,607,036 |
UK | 4,038,078 | 117,166 | 2,160,515 |
फ्रांस | 3,465,163 | 81,814 | 238,753 |
स्पेन | 3,056,035 | 64,747 | N/A |
इटली | 2,721,879 | 93,577 | 2,225,519 |
तुर्की | 2,586,183 | 27,471 | 2,475,329 |
जर्मनी | 2,341,706 | 65,566 | 2,119,100 |
(ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक हैं)