क्रिटिक चॉइस अवॉर्ड्स 2021: ‘स्कैम 1992’ बनी बेस्ट बेस्ट वेब सीरीज, विजेताओं में प्रतीक गांधी, पंकज कपूर और सुष्मिता सेन भी शामिल
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
- कॉपी लिंक

प्रतीक गांधी को वेब सीरीज ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ के लिए बेस्ट एक्टर और सुष्मिता सेन को वेब सीरीज ‘आर्या’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया।
क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स के तीसरे संस्करण में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कलाकारों, तकनीशियनों और कंटेंट क्रिएटर्स की सफलता को सेलिब्रेट किया गया। सबसे पॉपुलर सेरेमनीज में से एक इन अवार्ड्स में सभी भारतीय भाषाओं की फीचर फिल्मों, वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्मों की प्रतिभाओं, कलाकारों और तकनीशियनों को सम्मानित किया। इस सेलिब्रेशन के लिए सभी विजेताओं और प्रत्याशियों ने फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड, मोशन कंटेंट ग्रुप और विस्टास मीडिया कैपिटल की सराहना की।
विजेताओं की लिस्ट
शॉर्ट फिल्म्स
कैटेगरी | विजेता | शॉर्ट फिल्म |
सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म | बेबाक | |
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक | शाजिया इकबाल | बेबाक |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता | आदिल हुसैन | मील |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री | अमृता सुभाष | द बूथ |
सर्वश्रेष्ठ लेखन | शाजिया इकबाल | बेबाक |
फीचर फिल्म्स
कैटेगरी | विजेता | फीचर फिल्म |
सर्वश्रेष्ठ फिल्म | ईब आलै ऊ | |
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक | प्रतीक वत्स | ईब आलै ऊ |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता | मनोज बाजपेयी | भोंसले |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री | तिलोत्तमा शोम | सर |
सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता | पंकज त्रिपाठी | गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल |
सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री | सई पल्लवी | पावा कधाइगल’ (तमिल) |
सर्वश्रेष्ठ लेखन | साची | अयप्पनम कोशियम (मलयालम) |
सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी | सिद्धार्थ दीवान | बुलबुल |
सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग | महेश नारायणन | सी यू सून (मलयालम) |
वेब सीरीज
कैटेगरी | विजेता | वेब सीरीज |
सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज | स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी | |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता | प्रतीक गांधी | स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री | सुष्मिता सेन | आर्या |
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता | अभिषेक बनर्जी | पाताल लोक |
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री | स्वास्तिका मुखर्जी | पाताल लोक |
सर्वश्रेष्ठ लेखन | सुमित पुरोहित, सौरव डे, वैभव विशाल, करण व्यास | स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी |
क्या कहते हैं सेरेमनी से जुड़े लोग
‘फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड’ की चेयरपर्सन अनुपमा चोपड़ा ने कहा, ”मैं बहुत उत्साहित हूं। बीता वर्ष बहुत ही मुश्किलों से भरा हुआ था। बावजूद इसके हम इतनी ऊर्जा और चमक के साथ इन कहानियों को सेलिब्रेट कर सकते हैं। सभी विजेताओं को ढेर सारी बधाई।”
मोशन कंटेंट ग्रुप इंडिया के बिजनेस हेड सुदीप सान्याल कहते हैं, “कंटेंट क्रिएटर्स और प्रतिभाओं को सम्मानित करने की हमारी प्रतिबद्धता पर हम सफलतापूर्वक खरे उतरे हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से हमें जो प्रतिक्रिया मिली, वह बहुत ही जबर्दस्त है। हमें उम्मीद है कि यह सकारात्मकता हमारे मनोरंजन की गुणवत्ता को और निखारेगी।”