किसान आंदोलन का 82वां दिन: कांग्रेस नेता विद्या रानी बोलीं- किसान आंदोलन हमें चलाना है; पैसा हो या शराब, हर तरह से किसानों की मदद करें
- Hindi News
- National
- Farmers Protest; Kisan Andolan Delhi Chalo LIVE Update | Haryana Congress Leader Vidya Rani Danoda And Priyanka Gandhi
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
- कॉपी लिंक

नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लगभग ढाई महीने से आंदोलन कर रहे हैं। उन्हें समर्थन देने के लिए कांग्रेस यूपी में अभियान चला रही है।
किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी मोदी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। इस बीच कांग्रेस की एक नेता के बयान ने पार्टी की किरकिरी करा दी है। हरियाणा की नेता विद्या रानी ने कहा कि किसान आंदोलन हम नेताओं को चलाना है। किसानों की हर तरह से मदद करें। जो पैसा दे सकता है, वो पैसा दे। कुछ लोग शराब भी दे सकते हैं। विद्या रानी ने यह बयान रविवार को दिया था। बाद में इसका वीडियो वायरल हो गया।
विद्या देवी हरियाणा के कांग्रेस नेताओं से बातचीत कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन तो खत्म हो गया था, लेकिन 26 जनवरी के बाद ये फिर मजबूती से खड़ा हुआ है। अब हम लोगों को इस आंदोलन को आगे ले जाना है। ऐसे में आंदोलन कर रहे किसानों की हर तरह से मदद करनी चाहिए। जो सब्जी दे सकता है वो सब्जी दे, जो घी दे सकता है वो घी दे। पैसे से उनकी सहायता करनी चाहिए।
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने इस बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस स्तर तक गिर गई है। यह दिखाता है कि किसानों का आंदोलन कांग्रेस के लिए क्या मायने रखता है।
किसान पंचायत में शामिल हुईं प्रियंका गांधी

बिजनौर के चांदपुर में हुई किसान पंचायत में शामिल प्रियंका गांधी।
लगातार किसान पंचायतों में शामिल हो रहीं प्रियंका गांधी सोमवार को बिजनौर पहुंचीं। यहां की फोटो के साथ उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। प्रियंका ने लिखा- भगवान का सौदा करता है, इंसान की कीमत क्या जाने। जो गन्ने की कीमत दे न सका, वो जान की कीमत क्या जाने।