एक्टिविस्ट की गिरफ्तारी का विरोध: चिदंबरम बोले- क्या टूल किट चीनी घुसपैठ से ज्यादा खतरनाक है?, किसान नेता बोले- बिना शर्त दिशा को रिहा करें
- Hindi News
- National
- Farmers Protest (Kisan Andolan) | Delhi Police Files FIR Against Sweden Climate Change Activist Greta Thunberg, Climate Change Activist Greta Thunberg, Delhi Police Cyber Cell, Climate Activist Disha Ravi
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
- कॉपी लिंक

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने शनिवार को 21 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था।
किसान और कांग्रेस नेताओं ने 22 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि की गिरफ्तारी का विरोध शुरू कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि क्या किसानों के समर्थन वाली टूल किट भारतीय सीमा में चीनी घुसपैठ से ज्यादा खतरनाक है? किसान नेता दर्शनपाल ने कहा कि दिशा को तुरंत बिना शर्त रिहा करना चाहिए।
बेंगलुरु से किया गया था गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने शनिवार को 21 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था। दिशा फ्राइडे फॉर फ्यूचर कैम्पेन की संस्थापकों में से एक है। दिल्ली की कोर्ट ने उसे 5 दिन के लिए स्पेशल सेल की कस्टडी में भेजा है। पुलिस उसे रविवार शाम साढ़े 4 बजे साइबर सेल के द्वारका ऑफिस लाई। यहीं उससे आगे पूछताछ की जाएगी। उधर, किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने दिशा रवि की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए उनकी जल्द रिहाई की मांग की है।
पूछताछ में मिले कई अहम सुराग
किसान आंदोलन पर ग्रेटा थनबर्ग के अकाउंट से शेयर टूलकिट केस में गिरफ्तार हुई एक्टिविस्ट दिशा रवि से पुलिस को अहम जानकारी मिली है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दिशा ने ही टूलकिट का गूगल डॉक बनाकर उसे सर्कुलेट किया। इसके लिए उसने वॉट्सऐप ग्रुप बनाया था। वह इस टूलकिट की ड्राफ्टिंग में भी शामिल थी।
पुलिस ने बताया कि दिशा ने कबूल किया कि उसने टूलकिट में कई जानकारियां जोड़ीं और उसे एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया। उसने ही टूलकिट एडिट कर इसे ग्रेटा थनबर्ग के साथ शेयर किया था। जब उसका यह षडयंत्र सार्वजनिक हो गया, तो उसने ग्रेटा से मेन डॉक्यूमेंट रिमूव करने को कहा। इधर, दिशा रवि के खालिस्तान समर्थक पॉइटिक जस्टिस फाउंडेशन के साथ देश विरोधी प्रचार में शामिल होने की जानकारी भी मिली है।